सीएमओ कार्यालय ने आठ निजी अस्पतालों पर लगाया 50-50 हजार रुपये जुर्माना, पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई शुरू,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय ने निरीक्षण के दौरान बिना योग्य डॉक्टर, न्यूनतम सुविधाओं और वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे आठ निजी अस्पतालों-क्लीनिकों पर कड़ी कार्रवाई की है। सभी आठ संस्थानों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है तथा इनके पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीएमओ डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने सुल्तानपुर रोड और धनपुरा क्षेत्र में छापेमारी की। जांच में पाया गया कि ये अस्पताल बिना स्टाफ, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आवश्यक दवाइयां और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं के मरीजों का इलाज कर रहे थे, जो मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा था। सीएमओ के मुताबिक सुल्तानपुर रोड क्षेत्र

  • लविश क्लीनिक
  • आदित्य क्लीनिक
  • मैक्स मेडिकेयर

धनपुरा क्षेत्र

  • एल.एम. हॉस्पिटल
  • ग्लोबल हॉस्पिटल
  • क्लासिक हॉस्पिटल
  • वेल केयर हॉस्पिटल
  • गैलेक्सी हॉस्पिटल

सीएमओ कार्यालय ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से चल रहे सभी निजी चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। जुर्माने की राशि जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई और सीलिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!