बड़ा उदासीन अखाड़े में मनमानी और भू-माफियाओं के खिलाफ संतों की हुंकार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संतों ने अखाड़े की परंपराओं पर मंडराते खतरे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान म.म. स्वामी शिवानंद ने कहा कि कुछ पदाधिकारी संविधान से ऊपर मानकर मनमानी कर रहे हैं, जिससे संत परंपराओं का ह्रास हो रहा है। उन्होंने बताया कि धन-लोलुप और षड्यंत्रकारी तत्वों ने अखाड़े में प्रवेश कर परंपराओं को नष्ट करने का प्रयास शुरू किया है। कुछ मुकामी और मुखिया महंतों का रवैया मनमाना है, जबकि कुछ ने इस्तीफा दे दिया, पर कई अभी भी सक्रिय हैं। स्वामी शिवानंद ने भू-माफियाओं पर अखाड़े की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया और इसे रोकने की चेतावनी दी। स्वामी दयानंद मुनि ने भी कुछ संतों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने सभी संतों से एकजुट होकर अखाड़े की गरिमा और परंपराओं को बचाने की अपील की। संतों ने स्पष्ट किया कि अखाड़े का संरक्षण और संवर्धन उनकी प्राथमिकता है, और किसी भी अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!