हरिद्वार (गौरव कुमार) पतंजलि योगपीठ के रिसर्च सेंटर के सहायक इंजीनियर ने रविवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने पीछे की खिड़की से झांकने पर युवक को दरवाजे पर रस्सी से लटका हुआ देखा। पुलिस ने शव फंदे से उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कब लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान रितेश कुमार 25 वर्ष पुत्र अभय कुमार सिंह, निवासी कोराई वार्ड नंबर 8, थाना गढ़ पूरा, जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। रितेश पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट शांतरशाह में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की की मोर्चरी भिजवा दिया है।
बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक बिहार से हरिद्वार आकर पतंजलि संस्थान में नौकरी कर रहा था और संस्थान के पास ही किराए के कमरे में रहता था।
पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट के 25 वर्षीय सहायक इंजीनियर ने किया सुसाइड