सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 22 युवक पकड़े, 5500 रुपये का चालान

Listen to this article

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के सख्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी, सड़क किनारे और ढाबों पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 22 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 5500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रत्येक आरोपी को न केवल मौके पर चालान किया गया, बल्कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक दिन की कार्रवाई नहीं है। सार्वजनिक शांति, सामाजिक अनुशासन और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!