हंगामे के बीच पास हुए 104 प्रस्ताव, 255 करोड़ बजट को मंजूरी, मांस की दुकानों पर निर्णय

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को तीखी बहस और हंगामे के बीच संपन्न हुई, लेकिन अंततः सभी 104 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बैठक में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच कई मुद्दों पर जोरदार नोकझोंक देखने को मिली, जिससे माहौल गर्माया रहा। बावजूद इसके, शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रस्तावों पर सहमति बन गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 255 करोड़ रुपये के बजट को भी हरी झंडी दी गई। इस बजट में सफाई व्यवस्था मजबूत करने, अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट सुधारने और वार्डों में विकास कार्यों को गति देने जैसे अहम बिंदु शामिल हैं। मेयर किरन जैसल ने कहा कि बजट से शहर की आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।

बैठक में पशुपालन को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। अब पांच से अधिक दुधारू पशु रखने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। साथ ही, पालतू कुत्तों के लिए भी रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है और प्रतिबंधित नस्लों पर जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

इसके अलावा, कच्चे मांस की दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रशासन के अनुसार सराय क्षेत्र में 56 दुकानों की व्यवस्था की गई है। निगम ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!